सत्तारुढ दल के सेवा संकल्प अभियान में पूर्व मंत्री इमरती देवी के तल्ख तेवर दिखाई दिए। अपनी उपेक्षा से आहत उनका गुस्सा अचानक फट पड़ा। महज मंच पर न बैठाए जाने को लेकर वह इतनी आक्रोशित हुईं कि सांसद भारत सिंह के आग्रह को भी उन्होंने यह कहकर नकारा दिया की मंच पर बैठे हत्यारों के बीच नहीं बैठ सकती। अपने कार्यों से सुर्खियों में रहने वाली इमरती जब से डबरा में चुनावी रण में हारी हैं उनके अंदर से बार-बार गुस्से का गुबार फूट पड़ता है। उनकी यह नाराजगी तब सामने आई है जब अंचल के दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आए हुए है। अब उन्हें कौन बताए कि उनकी तरह ही उनके महाराज भी इनदिनों उपेक्षित व असहाय चल रहे हैं।पिछले दिनों गुना का घटनाक्रम उन्हीं की तरह अभी राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur