जीवाजी क्लबः अध्यक्ष पर राजू कुकरेजा, नीरज कौल सहित विभिन्न पदों पर नाम सामने आये

- वर्तमान पदाधिकारी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे
ग्वालियर। जीवाजी क्लब ग्वालियर के चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है, उसके साथ ही अब विभिन्न पदों के इच्छुक लोगों के नाम सामने आने लगे है। इस बार जीवाजी क्लब में मची आपाधापी व आरोप प्रत्यारोप के बाद वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ से लेकर सचिव संजय वर्मा व सहसचिव केतन करण अग्रवाल दोबारा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। इनको आशंका है कि पुनः चुनाव लड़ने से फिर उनके उपर बेफिजूल बातें शंका सुबह उठेगी। हालांकि 20 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिये अभी चुनाव अधिकारी भी इसी सप्ताह घोषित किये जा सकते हैं। 
जीवाजी क्लब में विभिन्न पदों के लिये क्लब सदस्यों में चल रहे नामों की सूची लंबी है। हालांकि अभी इनमे फेरबदल होगा, कई नये नाम आयेंगे और कई नाम आपसी गुणाभाग में पदों पर उपर नीचे भी होंगे। विभिन्न पदों पर संभावित नाम इस प्रकार हो सकते हैं। 
अध्यक्षः अध्यक्ष पद पर जीवाजी क्लब में इस बार सबसे सशक्त नाम राजू कुकरेजा और नीरज कौल का सामने आ रहा है। दोनों ही अध्यक्ष पद पर बाजी लड़ने के इच्छुक है और जीवाजी क्लब के हित में सक्रिय भी रहते है। इसी क्रम में दो नये नाम भी सामने उभर रहे है। इसमे राजीव जैन डब्बू व अजय गर्ग बाबी है। बाबी पहले सचिव पद का चुनाव हार चुके हैं। लेकिन वह इस बार संपर्क बढ़ाकर व सक्रिय रहकर काम कर चुके है। इसी कारण अध्यक्ष बनने का ख्वाब संजोये हैं।
उपाध्यक्षः उपाध्यक्ष पद पर जीवाजी क्लब में संभाजी अवाड़ व हेमेश दंडोतिया के नामों पर ज्यादा जोर चल रहा है। हेमेश दंडोतिया जीवाजी क्लब का बेहद एक्टिव और लोकप्रिय चेहरा है। वह विभिन्न पदों पर पहले चुनाव जीत भी चुके हैं।
सचिवः सचिव पद पर इस बार इंद्रोजी राव कदम व संजय नीखरा के नाम सशक्त रूप से सबके सामने हैं। हालांकि सचिव पद पर अन्य कुछ नाम भी सामने आ सकते है। कई सदस्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे है।
सहसचिवः जीवाजी क्लब में सहसचिव पद पर मधुर मित्तल व जीतेन्द्र जाजू तैयारी कर रहे है। इसमे मुधर मित्तल जीवाजी क्लब के सदस्यों के बीच का लोकप्रिय चेहरा है और लगभग वह चुनाव की प्लानिंग से मैदान में डटे भी है। 
कोषाध्यक्षः कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिये ओपी पाठक व मेहता ज्वैलर्स वालों के नाम सामने आ रहे है। कोषाध्यक्ष पद पर और कौन लड़ेगा, यह चुनावी घोषणा के साथ संख्या भी बढ़ेगी। 
निर्वाचन अधिकारीः जीवाजी क्लब के 20 दिसबर को होने वाले निर्वाचन के लिये निर्वाचन अधिकारी इसी सप्ताह घोषित हो रहे है। इसमे तीन नामों पर विचार हो रहा है। इन नामों में एडवोकेट केजी दीक्षित, एडवोकेट मंगल, एडवोकेट विजय चौधरी के नाम शामिल है। ऐसी भी संभावना है कि चुनाव अधिकारी के साथ एक या दो सहायक चुनाव अधिकारी भी बनाये जाये। 

posted by Admin
300

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->