ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर विश्वविद्यालय के संचालन, विकास योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और भावी विकास की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा संस्थागत विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विश्वविद्यालय की विकास संबंधी योजनाओं और शैक्षणिक कार्यों के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने तथा विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया।