समाजसेवी डॉ. पवन राणा एवं रोबिन यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस भवन पर समाजसेवी डॉ. पवन राणा एवं रोबिन यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने दोनों समाजसेवियों को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया तथा उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की आजादी, लोकतंत्र की स्थापना, संविधान की रक्षा और सामाजिक एकता के संघर्ष से जुड़ा हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहितकारी सोच, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर समाजसेवियों एवं युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। कांग्रेस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जनसेवा का अवसर मिलता है। डॉ. पवन राणा एवं रोबिन यादव के पार्टी में शामिल होने से ग्वालियर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कांग्रेस पार्टी उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा की भावना का उपयोग जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में करेगी।

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->