छात्रों ने घूमी गौशाला, देखा सीएनजी प्लांट; गोबर से गैस बनाने की देखी तकनीक

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा संचालित आदर्श गौशाला का आज प्रगति विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद 11000 गोवंश की देखभाल के तरीकों को देखा और उनके प्रबंधन की पूरी जानकारी ली। साथ ही गोवंश का संरक्षण क्यों जरूरी है, इस विषय पर संतों से सत्संग सुना। इसके बाद उन्होंने गौशाला में मौजूद बायो सीएनजी प्लांट एवं सोलर प्लांट देखा और पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ ली।
लालटिपारा में नगर निगम द्वारा आदर्श गौशाला का संचालन किया जा रहा है। इस गौशाला में 11000 के लगभग निराश्रित गोवंश को रखा गया है, जिनकी यहां पर बेहतर देखभाल की जा रही है। वर्तमान समय में आदर्श गौशाला अपने नाम के अनुरूप आदर्श रूप ले चुकी है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन पर्यटक, भक्त एवं सैलानी आते हैं। मंगलवार को प्रगति विद्यापीठ के छात्रों ने आदर्श गौशाला का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद बायो सीएनजी प्लांट को देखा जिसमें गौशाला में रहने वाली गायों के गोबर से गैस बनाई जा रही है। इसके साथ ही गौशाला की छत पर लगाए गए विषाल सोलर प्लांट को देखा। साथ ही गौशाला में प्रतिदिन संचालित होने वाले लंगर में भोजन प्रसादी ग्रहण की, संतों ने छात्रों को सत्संग में गंदगी और पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में बताया, और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। 

posted by Admin
36

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->