निगम अध्यक्ष के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चार कर्मचारियों को नोटिस, पांच का एक दिवस का वेतन काटा
ग्वालियर । निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने मंगलवार को प्रातः 10 बजे जल विहार परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनेक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जो कि समय से ऑफिस नहीं पहुंचे थे, जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम अध्यक्ष तोमर ने कहा कि पिछले निरीक्षण के दौरान भी जो कर्मचारी अनुपस्थित थे और अभी भी अनुपस्थित हैं उनका 1 दिवस का वेतन काटा जाए। साथ ही जो कर्मचारी आज ही देरी से आए हैं उन्हें नोटिस जारी करें।
निगम अध्यक्ष तोमर ने प्रातः जल विहार स्थित परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लिपिक अशोक तोमर, स्थापना लिपिक प्रभाकर जाधव, स्टेनो शुभम शर्मा एवं प्रेम नारायण सविता के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूर्व में जिन कर्मचारियों को नोटिस दिए गए थे उन कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिए। जिसमें स्टेनो हरीश चन्द्र शुक्ला, महेन्द्र राजौरिया, लिपिक अशोक तोमर, डाक भृत्य धर्मेन्द्र कुशवाह, प्रेमनारायण सविता शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देष दिए कि जो कर्मचारी अन्य दूसरे विभाग में पदस्थ है उनकी हाजरी उसी संबंधित विभाग से भरी जावे।