मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिकारी करें गंभीरता से कार्य: निगमायुक्त

ग्वालियर । शहर में कहीं भी कचरे के ढेर एवं ठिये नहीं दिखना चाहिए, योजनाबद्ध तरीके से कचरे के ठियों की सफाई करायें और यह सुनिश्चित करें कि वहां पुनः कचरा न डले। उक्ताशय के निर्देश  निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने समीक्षा बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में  निगमायुक्त चौधरी ने कचरेठियों की सफाई की जानकारी ली जिसमें सीएचओ द्वारा बताया गया कि 60 कचरे ठिये साफ करने का साप्ताहिक लक्ष्य था जिसमें 61 कचरे ठिये साफ किए गए हैं। अभी 124 कचरे ठिये साफ करने हैं। निगमायुक्त ने गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन करने एवं पशु डेयरी चलाने वालों पर गंदगी फैलाने पर नियमित रूप से जुर्माना करने की कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्वान के बधियाकरण की जानकारी ली तथा लक्ष्य के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आवारा पशु पकड़ने का अभियान तेज करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं पेंच रिपेयरिंग की समीक्षा करते हुए तेज गति से पेंच रिपेयरिंग का कार्य करने के निर्देष दिए एवं गांरटी पीयरेड की सड़कों पर एक सप्ताह में पेंच रिपेयरिंग का कार्य करने के निर्देश दिए और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।बैठक में समग्र ईकेवायसी की समीक्षा करते हुए जिन क्षेत्रों में थोडा कार्य रह गया है उसे आगामी सप्ताह में ईकेवायसी का कार्य कम्पलीट करने के निर्देष दिए। वहीं संबल, अनुग्रह सहायता राषि के 34 प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर नोडल अधिकारी सुरेश मालवीय को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। साथ ही मदाखलत द्वारा सप्ताह में हटाये गए अतिक्रमण की जानकारी ली और भवन शाखा के स्थाई अतिक्रमण को लेकर निर्देशित किया कि संबंधित भवन अधिकारी प्रतिदिन कार्यवाही करें और जो प्रकरण उनके द्वारा सिटी प्लानर को अग्रेषित किए जाते हैं उन पर कार्यवाही करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट दें। 
वहीं राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इस हफ्ते 72 ट्रेड लाइसेंस नवीन बनाये गए हैं, अगले सप्ताह 100 नये ट्रेड लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए। वहीं सीवर संधारण की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि सीवर संधारण में कार्य करने वाले कर्मचारी अनुपस्थित न रहें, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 10 फीसदी कर्मचारी एक्स्ट्रा रखे। जिससे अवकाश पर जाने पर कर्मचारियों की संख्या पूरी हो।  निगमायुक्त चौधरी ने सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा करते हुए 1600 सीएम हेल्प लाइन लंबित होने पर आगामी सप्ताह में सभी का निराकरण करने के निर्देश दिए। जिसमें सीवर की 725, स्वास्थ्य की 227, विद्युत की 4़67 एवं सिविल की 167 सहित अन्य शिकायतों का निराकरण करने के निर्देष दिए गए तथा अन अटेंडेंट शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपयंत्री हरेंद्र मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र उपाध्याय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, उपायुक्त सुनील चौहान, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, उत्तम जखेनिया, मुकेश बंसल, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, सुरेश अहिरवार सहित सभी कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, क्षेत्राधिकारी एवं विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
33

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->