जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने हितग्राहियों की समस्यायें सुनी
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में हितग्राहियों के आये 42 प्रकरणों में से 28 का निराकरण हुआ, शेष प्रकरणों के लिये समयसीमा निर्धारित की गई। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदौरिया, बृजेश शर्मा, भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए.ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी, प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।