आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
- रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की भावना को मजबूत करता हैः प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
- रक्तदान एक महान कार्य हैः रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज, एनएसएस इकाइयों, एनसीसी विंग्स, रेडक्राॅस यूनिट एवं यूबीए सेल के संयुक्त तत्वावधान में आईटीएम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सिथौली ग्वालियर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में प्रवीण भारद्वाज (समन्वयक, इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी ग्वालियर), डॉ. अर्चना छारी (प्रभारी, मुरार हॉस्पिटल ब्लड बैंक), हरीश वाधवा (इमरजेंसी ब्लड बैंक ग्वालियर), आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह, आईटीएम हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. मनीष अग्रवाल, स्कूल आफ नर्सिंग साइंस की डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल, डीएसडब्ल्यू तृप्ति पाठक, कोर्डीनेटर डाॅ. राकेश ढाका सहित विभिन्न विभागों के डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, रेडक्रास यूनिट के सदस्यों, फैकल्टी एवं स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने स्वेछा से रक्तदान किया।
रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की भावना को मजबूत करता हैः प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
आईटीएम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्वालियर में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चैहान रक्तदान करने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, रेडक्राॅस यूनिट के सदस्यों, छात्र-छात्राओं और फैकल्टी एवं स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए इस मानवीय एवं सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान एक महान कार्य हैः रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह
रक्तदान शिविर के दौरान रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह ने भी रक्तदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके स्वैच्छिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के सभी आयोजक विभागों एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
100 यूनिट किया गया रक्त संग्रह
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आॅफ नर्सिंग साइंसेज, एनएसएस इकाइयों, एनसीसी विंग्स, रेडक्राॅस यूनिट एवं यूबीए सेल के संयुक्त तत्वावधान में आईटीएम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सिथौली ग्वालियर में आयोजित रक्तदान शिविर में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के फैकल्टीज, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर के दौरान 100 से अधिक यूनिट रक्त का स्वैच्छि संग्रह किया गया। इस सफल आयोजन में स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंसेज, एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रॉस यूनिट, यूबीए सेल, आईटीएम हॉस्पिटल, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर, इमरजेंसी ब्लड बैंक ग्वालियर एवं मुरार हॉस्पिटल ब्लड बैंक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर के दौरान आर्किटेक्ट अमनदीप कौर (एनसीसी एएनओ), गौरव शेखावत (एनसीसी सीटीओ, आर्मी विंग), रोहित शर्मा (सीटीओ एनसीसी नेवल विंग), आकाश यादव (एनएसएस कोऑर्डिनेटर), सतेंद्र राय, डॉ. आशीष वर्मा (एसओई), डॉ. रवि शिंदे (एसओएजी), डॉ. दीपाली सूर्यवंशी (एसओएजी), डॉ. सोनी (एसओएजी), डॉ. विद्या लक्ष्मी (एसओएस), प्रद्युम्न तिवारी (एसओपी), अरविंद नराड़, निर्देश परिहार (एसओएनएस), डॉ. जयिता रॉय (एसओएमपीएस), सुखवीर सिंह (एसओएस) सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।