ग्वालियर में ब्राह्मण समाज 22 को कैप्टन मच्छाल को प्रणाम करेगा, सकल ब्राह्मण महासमिति की बैठक संपन्न
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति की बैठक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर महंत सतीश शर्मा केदारपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज उपस्थित थे। संचालन संगीता शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हवाई जहाज में 180 लोगों की जान बचाने वाले कप्तान स्मिथ मच्छाल जिन्होंने पूरे विश्व के अंदर मानवता की मिसाल कायम की ऐसे महान कैप्टन को ग्वालियर का ब्राह्मण समाज प्रणाम करेगा जय कार्यक्रम 22 अक्टूबर को सायं काल ठीक 5:00 बजे शेल्टर होटल के सामने आईकॉन बिल्डिंग में मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के निर्विरोध अध्यक्ष डॉ केशव पांडे जी के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य वक्ता श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर सार्वजनिक लोक न्यास के मुख्य न्यासी महेश मुदगल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश नारायण शर्मा किशन मुदगल ,तीरथ मिश्रा, गिरिराज गुरुजी,रामनारायण मिश्रा, कांता शर्मा,अनिता रिछारिया, सुधा दीक्षित, संगीता शर्मा,डॉ ओ एन कौल, राजेश नायक, राम पाठक, भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, रामबाबू कटारे, शशिकांत दीक्षित देवेन्द्र मरैया, श्रीराम शर्मा , महेश मिश्रा,देवेंद्र दुबे राकेश नायक,पवन मिश्रा, रवि आनंद गौड,अवनीश शर्मा सहित सभी अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि आसन्न पर विराजमान होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज करेंगे। कार्यक्रम का स्वागताध्यक्ष एच बी शर्मा एवं ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री को स्वागत मंत्री बनाया गया है। इस अवसर पर श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर सार्वजनिक लोक न्यास में निर्वाचित मुख्य न्यासी महेश मुदगल सहित मध्य प्रदेश बार एसोसिएशन के चारों विजयश्री सदस्यों का स्वागत किया जाएगा। बैठक में डॉ मुन्ना लाल शर्मा, योगेंद्र दीक्षित,तीरथ मिश्रा संजय दीक्षित पवन मिश्रा अखिलेश पांडे अवनीश ललित गौड, पिंकी पंडित,कांता शर्मा, संगीता शर्मा,लक्ष्मी पाराशर, अनीता दीक्षित, संध्या शर्मा, रेखा शर्मा, रेनू शर्मा, आशा त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, माया भारद्वाज, निशा शुक्ला, मंजू मिश्रा अंजू दीक्षित सहित अनेकों उपस्थित थे। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री