11 से चामुंडा पर नवदुर्गा महोत्सव,21 को दस हजार भक्तों भंडारा वितरण होगा
आमंत्रण वितरण के साथ महेश मुदगल, राजीव चड्ढा को हिन्दू धर्म सेवक से महिलाओं ने सम्मानित किया,
ग्वालियर । चामुंडा धाम सार्वजनिक माता मंदिर समिति के द्वारा आज चामुंडा धाम पर सभी की सुख शांति समिति एवं ग्वालियर के विकास के लिए 11 अक्टूबर से नवदुर्गा महोत्सव बड़े धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने की। विशेष अतिथि राठौर समाज के कोषाध्यक्ष ठाकुर दास राठौर , यादव समाज के संरक्षक श्री ज्ञान सिंह यादव मंचासीन थे । कार्यक्रम में रामकिशन राठौर ललित गॉड रामबाबू सेन, देवेंद्र राठौर, योगेंद्र दीक्षित,ठाकुरदास मिश्रीलाल जी, उमेश उप्पल, विजय कब्जू, अखिलेश पांडे,कैला देवी शर्मा, मनोरमा गुप्ता, किरण, राधा स्वामी, राजा बेटी गोस्वामी, किरण राठौड़, माया भदौरिया, मीरा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, पार्वती गुप्ता, अंजू दीक्षित, राजेश्वरी आर्य, रामकली चौहान, गीता श्रीवास्तव, महादेवी गौड़, ममता गौड़, आदि उपस्थित थे। संचालन रामबाबू सेन, सुरेंद्र राठौर ने किया। 19 अक्टूबर को चामुंडा पर सभी की सुख शांति समिति के लिए हवन होगा और 21 अक्टूबर को 10000 आदमियों का भंडारी का आयोजन किया जाएगा 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन माता की भजनों का आयोजन साइन का 6:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक होगा 15 अक्टूबर को महा आरती 108 महिलाओं के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के श्री महेश मुदगल जी एवं राजीव चड्ढा को हिंदू धर्म सेवक सम्मान से अंग वस्त्र, श्रीफल,स्मृति चिन्ह, तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। आभार मुकेश राठौर ने माना ।