दाता बंदी छोड़ दिवस को समर्पित सात दिवसीय लंगर सेवा जारी

       

 *7 अक्टूबर को अमृतसर साहिब से आने वाली 'शब्द चौकी यात्रा' का होगा भव्य स्वागत*             
*दाता बंदी छोड़ द्वार पुरानी छावनी पर सिख फॉर्म एवं समूह संगत जलालपुर ने किया आत्मीय स्वागत हुई पुष्प वर्षा एवं लंगर प्रसादी वितरण*
ग्वालियर 5 अक्टूबर सोमवार को दाता बंदी छोड़ दिवस को समर्पित पुरानी छावनी स्थित 'दाता बंदी छोड़ द्वार' पर सात दिवसीय लंगर सेवा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भावना के साथ किया जा रहा है। 4 अक्टूबर से शुरू हुई यह लंगर सेवा 10 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगी।
इसी क्रम में 5 अक्टूबर को लंगर सेवा में संगत का भारी उत्साह देखने को मिला। बाड़ी (धौलपुर) से ग्वालियर पहुँचे भव्य नगर कीर्तन का दाता बंदी छोड़ द्वार पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पंच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में सुशोभित सुंदर पालकी साहिब का संगत ने बड़े सत्कार, एहतराम और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगमन पर पुष्प वर्षा की गई तथा पंच प्यारों एवं मुख्य सेवादारों का माल्यार्पण कर व सिरोपा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 3,000 से 4,000 श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर प्रसादा छका। दूसरा स्वागत बहोडापुर पर समूह संगत जलालपुर एवं पंजाबी समाज ने गुरु नानक टायर हाउस पर किया जिसमें आदर्श कॉलोनी एवं हनुमान नगर के पंजाबी समाज के श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रसादी वितरण किया
7 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे शब्द चौकी यात्रा का विशेष स्वागत:
सिख फोरम ग्वालियर ने जानकारी दी है कि श्री अमृतसर साहिब जी से पैदल चलकर आ रही 'शब्द चौकी यात्रा' 7 अक्टूबर को प्रातः 5:00 बजे दाता बंदी छोड़ द्वार से होकर गुज़रेगी। इस पावन शब्द चौकी यात्रा के भव्य स्वागत के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।संगत से विशेष अपील:
सिख फोरम ग्वालियर के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने समस्त संगत से विशेष अपील की है कि 7 अक्टूबर को प्रातः 4:30 बजे दाता बंदी छोड़ द्वार पर पहुँचने की कृपा करें और अमृतसर साहिब से आई शब्द चौकी यात्रा का स्वागत कर अपनी सहभागिता दर्ज कराएँ। साथ ही, 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस सात दिवसीय लंगर सेवा में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें, सेवा करें और दाता बंदी छोड़ जी की अपार खुशियाँ एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।
भवदीय,
H.S .KOCHAR
9993096696
सिख फोरम  ग्वालियर-चंबल संभाग (मध्य प्रदेश)

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->