नाराजगी के डर से वार्ड में नहीं जाते पार्षद
बारिश में शहर की सड़कों ने नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल दी थी। अब जब बारिश खत्म हो चुकी है शहर के कई हिस्से बारिश जैसा अहसास कर रहे हैं। कई मोहल्लों में आज भी सीवर की गंदगी सड़कों पर बिखरी हुई है। आलम ये है कि नगर निगम के वार्ड से लेकर मुख्यालय तक बैठे अधिकारी इन छोटी कालोनियों में बिगड़े इंतजामों को लेकर अभी भी गंभीर नहीं हुए है। वहीं वार्ड के पार्षद भी मोहल्ले में सड़क बनवाना तो दूर अब तक सीवर लाइन की सफाई तक करा नहीं पा रहे हैं। आलम ये है कि वे वार्ड में आक्रोशित लोगों की वजह से आने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे। सवाल तो यह है कि जब सत्तारुढ़ दल से जुड़े जनप्रतिनिधि का यह हाल है तो विरोधी दल के प्रतिनिधि कैसे समस्याओं को हल करा रहे होंगे।