चुनाव आयोग का फरमान बना मुसीबत
ग्वालियर। जहां पूरा देश मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कारगुजारियों से त्रस्त है वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर जिले में मतदाता सूचियों पर काम करने के लिए सरकारी कर्मियों की तैनाती किए जाने का फरमान जारी हुआ है। जीवाजी विवि के गालव सभागार में सोमवार को निर्देश दिए गए हैं कि एक बार फिर मतदाताओं के घर जा-जाकर ऐसे मतदाताओं की खैर खबर लें जिनके नाम मतदाता सूची से काटे जा चुके हैं।ऐसे में कर्मियों के आगे संकट आ गया है। जब पूरे देश में चुनाव आयोग के को लेकर गुस्सा है ऐसे में घर-घर जाकर एक बार फिर सूचियों से मिलान कराया जाएगा। अब देखना ये है कि हकीकत में कितना काम होता है और कितना फर्जी।