रात में गश्त करें या अपराधी पकड़े
ग्वालियर। शहर के कई हिस्से इनदिनों अपराधों से दहल रहे हैं। आलम ये है कि अपराधी सरेआम अपराध करके फरार हो रहे हैं। अभी हाल ही में पड़ाव क्षेत्र में हुई गोलीबारी ने पुलिस सख्ती के दावों की पोल खोल दी। थाने के सामने अपराधी फायरिंग करते रहे और पुलिस उन्हें तुरंत दबोच नहीं पाई। जब पुलिस पर दबाव पड़ा तो गोलीबारी करके भागे अपराधी दो दिन बाद दबोचे गए। अब पुलिस क्या करे। शहर के कई थाने स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। रात भर स्टेशन व बस स्टैंड की परिक्रमा देते-देते जो उनकी पूरी रात कट जाती है। ठेले, फुटपाथियों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। यहां पल-पल में सायरन बजाते वाहन गुजारने की ड्यूटी करना उन्हें ज्यादा जरूरी है।