अचलेश्वर न्यास के उपाध्यक्ष प्रत्याशी नवीन गर्ग के नये संकल्प
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर न्यास के चुनावों में खड़े प्रत्याशी नियमित रूप से न्यास के सदस्यों से संपर्क कर लगातार अपने पक्ष में अभियान बना रहे है। इसमे उपाध्यक्ष पद पर खड़े समाजसेवी नवीन गर्ग भी अपने सेवा कार्यों के चलते न्यास में बेहद लोकप्रिय है और लगातार प्रत्येक न्यास सदस्य से संपर्क में लगे हैं।
उनका कहना है कि वह श्री अचलेश्वर न्यास की व्यवस्था और बेहतर करने का संकल्प लिये है और उसमे धर्मप्रेमी बंधुओं के लिये आवश्यक व्यवस्था जुटाने का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने न्यास के सदस्यों से आग्रह किया है कि न्यास के सदस्य उन्हें भारी मतों से जिताये ताकि वह न्यास की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता व मंदिर की व्यवस्थायें धर्मप्रेमियों के अनुकूल बनाने में कोईकसर नहीं छोड़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मंदिर की व्यवस्थाओं से जोड़ेंगे।