बच्चों ने सीखे पक्षियों के संरक्षण के उपाय
ग्वालियर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। क्यूरेटर गौरव परिहार ने बताया कि गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) के आसपास बच्चों को वर्ड वॉचिग कराई गई तथा बच्चों को पक्षियों का परीक्षण कराया गया एवं उनके बारे में जानकारी दी गई तथा जो पक्षी विलुप्त हो गये हैं उनको बचाने हेतु सुझाव एवं उपाय बताये गये। जिसमें लगभग 80 छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में अनुराग सिंह गुर्जर, अमित देवस्थली, योगेन्द्र सिंह एवं इकरार बेग उपस्थित रहे।