लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के पीस पोस्टर कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगों से दिया विश्व शांति का संदेश

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा “सेवा संकल्प–सेवा सप्ताह 2026–27” के अंतर्गत पद्मा विद्यालय, ग्वालियर में Peace Poster Competition का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी चित्रकला के माध्यम से विश्व शांति, सद्भावना, मानवता और भाईचारे का संदेश प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विभिन्न चित्रों में शांति, प्रेम, प्रकृति, मानवता और आपसी सद्भाव के सुंदर संदेश देखने को मिले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेन्द्र पाराशर ने छात्राओं की कला-कृतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण बताते हुए उपयोगी टिप्स दिए।
प्रतियोगिता में
प्रथम — अनन्या वर्मा
द्वितीय — अनुष्का कुशवाह
तृतीय — मनु कुशवाह
रहीं।
लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर की ओर से प्रत्येक प्रतिभागी छात्रा को सहभागिता प्रमाण-पत्र, ड्रॉइंग शीट एवं वैक्स कलर्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष लायन नरेंद्र अग्रवाल, सेवा सप्ताह संयोजक लायन संदीप जैन, संयोजक राजीव महेश्वरी,सचिव लायन पुनीत अग्रवाल, केशव वैश्य कोषाध्यक्ष लायन राहुल गोयल, रीजन चेयरमैन लायन राकेश अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन रामकरण पारेख, अजय मित्तल,दीपेन्द्र दुबे,सुनील कोहली,रॉबिन अग्रवाल, सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। श्रीमती नीलिमा शिंदे सहित विद्यालय के शिक्षकों का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
सेवा सप्ताह संयोजक लायन संदीप जैन ने कहा कि “Peace Poster” के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पना के जरिए एक शांतिपूर्ण, हरित और मानवीय दुनिया की तस्वीर बनाने का अवसर मिलता है। लायंस क्लब का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी में शांति, सद्भावना और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
“रंगों से निकला शांति का संदेश, बच्चों की कल्पना से साकार हुआ बेहतर कल।”

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->