हाटोद ग्राम पंचायत भवन में आयोजित हुआ कैंसर परीक्षण एवं जागरूकता शिविर
शिवपुरी। गत 03 अक्टूबर 2026 को स्वतंत्रता सेनानी कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों के गांव हाटोद स्थित ग्राम पंचायत भवन में कैंसर परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, शिवपुरी द्वारा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट (CHRI), ग्वालियर के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों के लिए विभिन्न कैंसर संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान 36 महिलाओं की Pap Smear जांच तथा 18 Mammography जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गईं।
शिविर में डॉ. कोमल जादौन एवं डॉ. दीपक शाक्य द्वारा 90 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य एवं कैंसर संबंधी परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आगे की जांच के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की पहचान के लिए आवश्यक जांचों को प्रोत्साहित करना तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।