नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया नशे के शारीरिक, मानसिक ,सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम पर विशेषज्ञ व्याख्यान के तहत प्रोफेसर विष्णु कुमार अग्रवाल प्रोफेसर देवन्द्र ठाकुर प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत प्रोफेसर शशिकला राठौर ने युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु उदबोधन दिया प्रोफेसर विष्णु कुमार अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा की नशा समाज पर एक गंभीर और नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे पारिवारिक विघटन और आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होती है स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता है जिससे आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाती है प्रोफेसर देवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि नशे के कारण आपसी झगड़े घरेलू हिंसा और परिवारों में अलगाव की प्रवृत्ति बढ़ रही है प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने बताया कि बार-बार नशा करने से दिमाग का प्राकृतिक रिवॉर्ड सिस्टम गड़बड़ा जाता है व्यक्ति को सामान्य चीजों और गतिविधियों से खुशी मिलना बंद हो जाती है प्रोफेसर शशि कला राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है क्योंकि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य परिवार और देश की प्रगति को दीमक की तरह खोखला कर रहा है इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशा न करने की शपथ भी ली

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->