इंडिया गठबंधन का मार्च 8 अक्टूबर कोः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। लोकतंत्र, संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े विषयों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित की गई।  
बैठक में आगामी 8 अक्टूबर गुरुवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर जीवायएससी से फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक प्रस्तावित इंडिया गठबंधन के संयुक्त मार्च की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मार्च में भागीदारी, व्यवस्थाओं, समन्वय तथा कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े विषयों पर पार्टी लगातार अपनी बात जनता के सामने रख रही है। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति सिंह, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, विनोद कुमार जैन, अनुप शिवहरे, धर्मवीर राठौर, महेश धनोलिया, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, राजेश तोमर, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, तरूण यादव, संजीव दीक्षित, अश्वनी अगरैया, शुभम सिंह सिकरवार, नीरज त्रिवेदी, सुनील शर्मा, मोहित जेन, मोहित देवेन्द्र दीक्षित, विवेक पांडे, अनिल मौर्य, अनुराग वर्मा, आसिफ उस्मानी, सोहिल खान, शंकरलाल, आकाश बंसल, दिलीप बघेल, घनश्याम राजपूत, नीतेश सिंह, आकाश, विशाल बागी, रहीस खान, सुनील चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->