ग्वालियर। महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी की वार्षिक आम सभा की बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में अकादमी के अध्यक्ष पद के लिए जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के नाम का प्रस्ताव मनोज परिहार द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए आशीष प्रताप सिंह राठौड़ को अकादमी का अध्यक्ष चुना।
अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर अकादमी के विकास एवं ग्वालियर में हॉकी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कहह। अकादमी के सचिव अविनाश भटनागर ने बताया कि अकादमी की स्थापना वर्ष 2000 में ग्वालियर में की गई थी, स्थापना के बाद से ही अकादमी के द्वारा हॉकी के विकास एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। अकादमी के प्रयासों से अनेक खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सचिव अविनाश भटनागर ने कहा कि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के अध्यक्ष बनने से अकादमी को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी तथा ग्वालियर में हॉकी के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। अकादमी आने वाले समय में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। बैठक में श्याम श्रीवास्तव, कमल किशोर, अनुराग जैन, दिव्यांशी बघेल, मनोज परिहार, अर्जुन शर्मा, शुभी शर्मा, अंशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।