मध्य प्रदेश पैरा कबड्डी संघ द्वारा टैलेंट सर्च ट्रायल 2026 का भव्य शुभारंभ खेल गांव, ग्वालियर में संपन्न
ग्वालियर। मध्य प्रदेश पैरा कबड्डी संघ के औतत्वावधान में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को मुरैना लिंक रोड, IIITM (ट्रिपल आईटीएम) के सामने स्थित खेल गांव, ग्वालियर में *पैरा कबड्डी टैलेंट सर्च ट्रायल 2026* का सफल आयोजन किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के *सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माननीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। साथ ही *जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एवं विशेष आमंत्रित अतिथि में वरिष्ठ समाजसेवी एवं RTI एक्टिविस्ट अनूप जौहरी जी,
का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन उपरांत माननीय अतिथियों द्वारा सभी पैरा कबड्डी खिलाड़ियों को को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस विशेष मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश की ऑफिशियल टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस ट्रायल में प्रदेश भर से (Only Standing Divyang) श्रेणी के पुरुष एवं महिला पैरा कबड्डी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रायल का उद्देश्य मध्य प्रदेश की पैरा कबड्डी टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है।
खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए *मेडिकल पार्टनर - कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर* की ओर से पूरे ट्रायल के दौरान मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में *मध्य प्रदेश पैरा कबड्डी संघ के कप्तान श्री अनूप परिहार,
कोच श्री अरविंद शर्मा जी,
पैरा कब्बड्डी संघ सदस्य सागर दुबे, आकाश पाल, आशु शर्मा, सुश्री मोना उमराव, सुश्री प्रेरणा मालवीय एवं हर्षदीप दीपेन्द्र सिंह गिर्राज भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्य प्रदेश पैरा कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारियों ने आये हुए सभी अतिथियों, मीडिया बंधुओं एवं खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।