अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, जेसीबी और ट्रोला जब्त


ग्वालियर । अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने गत दिवस आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम भारस में अवैध खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की।
प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने ग्राम भारस में शिकायतित स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एक जेसीबी मशीन द्वारा खनिज मुरम का अवैध खनन किया जाना पाया गया। टीम ने जेसीबी मशीन को जब्त कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में रखवाया है। इसी क्रम में रात्रि के समय बेरजा-विजौली टोल एवं मेहरा टोल क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान एक ट्रोला खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। कार्रवाई करते हुए ट्रोला भी जब्त कर संबंधित पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों के संबंध में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। कार्रवाई में खनि निरीक्षक रमाकांत तिवारी, होमगार्ड सैनिक मुनेत्र राणा एवं सुरजीत राणा तथा पुलिस लाइन का बल उपस्थित रहा। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->