पीएम आवास योजना का निगमायुक्त चौधरी ने किया निरीक्षण
ग्वालियर । निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिरोल में बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देष दिए। इसके बाद उन्होंने हुरावली एवं मानपुर में प्रस्तावित योजना के भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, नोडल अधिकारी पीएम आवास मनीष यादव उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सिरोल में बनाई गई पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली कनेक्शन आदि के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के अंदर बिजली के कनेक्शन कर दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने आवासों में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और निर्देष दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर हितग्राहियों को आवंटित करने के निर्देष दिए। इसके बाद हुरावली पर आवंटित जमीन का निरीक्षण किया, साथ ही वहां पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने मानपुर में बनने वाली पीएम आवास योजना के फेज 2 के लिए आवंटित जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही मानपुर पहाड़ी पर 15000 पौधों के रोपण के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।