चेंबर ऑफ कॉमर्स में 21 वां पाल युवा मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह 04 अक्टूबर को



 महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद डॉ.रामाराव बडकुते होंगे मुख्यतिथि

 पाल समाज के 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक होंगे सम्मानित
ग्वालियर। पाल बघेल समाज के समग्र उत्थान और विकास के लिए विगत तीन दशक से संचालित संस्था पाल युवा मंच ग्वालियर द्धारा संभाग स्तर पर प्रतिवर्ष समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाता है इस वर्ष 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से चेंबर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर के सभागार में 21 वाँ स्व.डॉ.राजेंद्र सिंह पाल स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. रामराव बडकुते  मुख्यअतिथि के रूप में सहभागी रहकर प्रतिभाशाली छात्रों का उनके अभिभावकों को सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  केशव सिंह बघेल अध्यक्ष मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता  राकेश पाल डायरेक्टर -उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड विशिष्ट अतिथि के रूप में के उपस्थित रहेंगे।
मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्बिकेश धनगर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है, कि पाल युवा मंच विगत तीन दशक से पाल बघेल समाज के समग्र उत्थान और विकास के लिए सेवारत है। मंच द्धारा समय-समय पर खेलकूद स्पर्धाएं तथा पर्यावरण और समाज में युवाओं के बीच नेतृत्व विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है वही समझ में शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता और प्रोत्साहन के लिए अनेकों कार्यशालाओं का आयोजन भी मंच द्धारा पूर्व में किया गया वहीं लगातार 21 वर्ष से कक्षा दसवीं तथा 12 वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक के साथ उतीर्ण होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने हेतु समाजसेवा में निस्वार्थ भाव से समर्पित रहे स्व. डॉ.राजेंद्र सिंह पाल जी की स्मृति में सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समाज के विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहता है। पाल युवा मंच के जिला अध्यक्ष  राकेश पाल खुरैरी ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं, पाल बघेल समाज के भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, श्योपुर, और ग्वालियर से बड़ी संख्या में हमें आवेदन प्राप्त हुए जिनकी मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है। मेरिट में दोनों कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार  अशोक पाल, राष्ट्रिय सयोजक  भगवान दास पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रवीण पाल,राष्ट्रीय सचिव अम्बिकेश धनगर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  पवन पाल, राष्ट्रीय सहसचिव  मोतीराम ठेकेदार, कार्यक्रम संयोजक गिरीश कलामनी, कार्यक्रम प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह बघेल, सीताराम पाल, गब्बर सिंह पाल, नरेन्द्र सिंह राजपूत,राकेश पाल ,सुरेश पाल आदि ने पाल बघेल समाज के इस गौरवमयी समारोह में समय से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->