ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तानसेन नगर केन्द्र के द्वारा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक श्री शिव महिमा कथा का आयोजन तानसेन नगर स्थित सहयोग गार्डन रामटापुरा में किया जा रहा है।
इस अवसर पर कथावाचिका के रूप में राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी पधारी हैं। उनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं को "भगवान शिव की महिमा" कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर 29 सितंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ सहयोग गार्डन से हुआ। इसके बाद यात्रा रामटापुरा किला गेट चौराहा, हजीरा चौराहा एवं स्टेट बैंक चौराहा होते हुए पुनः तानसेन नगर स्थित सहयोग गार्डन पहुंची, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा कथा के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया।