मसाला उत्पादन में प्रथम स्थान पर है‌ मध्य प्रदेश : बुंदेला


 श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर के फूड टेक्नोलॉजी विभाग में मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रायोजित *डेयरी एव प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में उभरते अवसर : रोजगार एवं विकास को प्रोत्साहन*   विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया. मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार एवं डॉ राज नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ पवन शर्मा ने सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते कहा फूड टेक्नोलॉजी विभाग की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी जिसमें प्रशिक्षित छात्रों के लिए प्लेसमेंट के सुनहरे अवसर प्राप्त हैं. विशिष्ट अतिथि, माननीय मंत्री  नारायण सिंह कुशवाहा, खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री, मध्य प्रदेश शासन के प्रतिनिधि  बुंदेला  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश मसाला उत्पादन में प्रथम स्थान पर, फूल एवं मिर्च में द्वितीय स्थान पर तथा दुग्ध उत्पादन में तृतीय स्थान पर है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत एक उद्यमी को दस लाख तक का अनुदान तथा बड़े प्रोजेक्ट में दस करोड़ तक का अधिकतम अनुदान का प्रावधान है. विशिष्ट अतिथि  प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, ग्वालियर ने छात्रों को आश्वास्त किया कि प्रशिक्षण उपरांत उद्यमी को वाणिज्य से संबंधित सहायता एवं प्रशिक्षण, चेंबर ऑफ कॉमर्स निशुल्क प्रदान करने हेतु तत्पर है. मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश तोमर,  कुलगुरू, एमिटी विश्वविद्यालय ने बताया कि इस उद्योग में उद्यमी को खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर सर्वाधिक ध्यान देना चाहिए. डॉ अनिल शर्मा, प्रतिनिधि अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, ग्वालियर संभाग ने छात्रों को ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी. मुख्य वक्ता डॉ दीप नारायण यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डेयरी टेक्नोलॉजी, करनाल ने पोस्ट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी से अवगत कराया. अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ सरिता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अद्यतन रहने का सुझाव दिया

कार्यक्रम सचिव डॉ निधि गोस्वामी ने बताया कि तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ अश्विनी कुमार, फूड टेक्नोलॉजी विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने दुग्ध पदार्थों एवं डॉ अमित किशोर अग्रवाल, खाद्य सुदृढीकरण अधिकारी ने खाद्य पदार्थों की पोषण क्षमता में वृद्धि पर व्याख्यान दिया. अवसर पर पारस घी डेयरी, ओजस्वी फूड, आयुष विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर, तथा फूड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गये. संगोष्ठी मे जैस्पर फूड मैन्युफैक्चर, पारस बिसलेरी, सांची, श्रीजी द्वारा प्रतिभागियों को संगोष्ठी किट प्रदान की गई. कार्यक्रम में संयोजक डॉ एके शुक्ला, फूड सेफ्टी अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, आगर मालवा से प्राध्यापक डॉ डी कुमार, मोहना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्म सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर के वैज्ञानिक डॉ रीता मिश्रा, एसएलपी महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ लक्ष्मी शर्मा, विभाग के समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की. कार्यक्रम का संचालन डॉ गरिमा शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉ राज नारायण शर्मा द्वारा किया गया

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->