अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

ग्वालियर।  सभी रहवासी संघ एवं सोसायटी सुनिश्चित करें कि उनके यहां सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करें और गीले कचरे का निष्पादन सोर्स स्थल पर ही हो। उक्ताशय के निर्देश अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने क्षेत्रीय कार्यालय 14 अंतर्गत वार्ड 60 की विभिन्न सोसायटियों में भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं रहवासी संघों को दिए। 
सीईओ स्मार्ट सिटी एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सुबह वार्ड 60 स्थित सन वैली, दा पाम रेजीडेंसी, ईस्ट पार्क एवेन्यू एवं न्यूट्रिक सोसायटी में कचरा सेग्रीकेषन को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डोर टू डोर गाड़ियों द्वारा सोसायटी से मिक्स कचरा एकत्रित किया जा रहा था। जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी सोसायटी यदि सूखा गीला कचरा अलग नहीं करती है तो उनका कचरा कलेक्ट नहीं करना है और गीले कचरे का निष्पादन स्वयं सोसायटी के रहवासी संघ द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार कार्यालय वाली रोड पर बने वाटर हार्वेस्टिंग का ढक्कन टूटा होने पर तत्काल ठीक कराने के निर्देश क्षेत्राधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  टी प्रतीक राव ने सभी रहवासी संघों से आग्रह किया कि सभी निवासी अपने यहां अलग-अलग डस्टबिन रखें और सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग करके ही डालें। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सुश्री तनुजा वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे। 
स्मार्ट सिटी सीईओ टी प्रतीक राव ने रजिस्टार ऑफिस के सामने पहाडी पर स्मार्ट सिटी द्वारा 12 बीघा जमीन पर प्रस्तावित इंडोर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स की जगह का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर गंदगी इत्यादि को संबंधित निगम अधिकारियों को साफ कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कचरा डालने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीईओ राव ने प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन और उस पर बनाये जाने वाले स्पोर्ट काम्प्लेक्स की ड्राइंग और प्रस्तावित सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीईओ राव ने निर्देशित किया कि इस जगह के ऊपर से निकल रही हाई वोल्टेज लाइन के संबंध में संबंधित विभाग से जरूरी एनओसी ले। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->