स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक सफाई मित्रों की हुई जांच
ग्वालियर। नगर निगम के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत समर्पण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल द्वारा कांच मिल कम्युनिटी हॉल में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में वार्ड क्रमांक 12, 16 एवं 17 के सफाई मित्रों की आंखों की जांच के साथ-साथ बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई। शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के दौरान मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं वाले 15 मरीज पाए गए, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सा के लिए मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती मीरा मानसिंह, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद महेंद्र आर्य तथा वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद श्रीमती किरण धर्मेंद्र वर्मा उपस्थित रहीं। साथ ही जोन क्रमांक 5 के अधिकारी अभय सिंह तोमर के नेतृत्व में शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की गईं।