निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई
ग्वालियर । निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पहुँचाई गई। जलविहार स्थित सभाभवन में आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में राजस्व से सहायक वर्ग-2 श्रीमती अनुपम/अशोक श्रीवास्तव, स्वास्थ्य से श्रीमती शकुंतला/कैलाश, राजू/जमुनादास, विनियमित महेश/अमृतलाल आदि शामिल हैं। इस अवसर सचिव बृजेश श्रीवास्तव, भागचन्द्र कुंदवानी आदि उपस्थित रहे।