आईटीएम यूनिवर्सिटी के छात्र अमित राजपूत को विश्वविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने व्यक्त की गहरी संवेदना
- अमित राजपूत के आकस्मिक निधन से विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर
ग्वालियर, । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के बीबीए तृतीय वर्ष, बैच 2024-28 के छात्र अमित राजपूत के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अमित राजपूत के असमय निधन से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ में गहरा शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. योगेश उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. योगेश उपाध्याय ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने अमित राजपूत के असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी युवा विद्यार्थी का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि अमित राजपूत विश्वविद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा थे और उनके निधन से हुई क्षति अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में आईटीएम यूनिवर्सिटी का पूरा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय स्टाफ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भी अमित राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विश्वविद्यालय परिवार ने इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अमित राजपूत की स्मृतियां सदैव उनके सहपाठियों और विश्वविद्यालय परिवार के बीच बनी रहेंगी। विश्वविद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।