निगम अध्यक्ष ने किया राजा मानसिंह तोमर की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण
ग्वालियर। गांधी रोड स्थित राजा मानसिंह तोमर की प्रतिमा स्थल पर निगम अध्यक्ष की निधि से नसैनी लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने किया। उल्लेखनीय है कि राजा मानसिंह तोमर की प्रतिमा की ऊंचाई अत्यधिक होने के कारण माल्यार्पण के लिए आम नागरिकों को काफी समस्या होती थी। जिसे देखते हुए निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने अध्यक्ष निधि से नसैनी लगाई जा रही है। जिसका आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ही निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा को निर्देश दिए कि रोटरी के जीर्णोद्धार के लिए निगम अध्यक्ष निधि से प्रस्ताव तैयार करें। जिससे उक्त रोटरी का सौंदर्यीकरण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा उपस्थित रहे।