ग्वालियर। माधवगंज स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर से आज बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा भगवान सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर राम मंदिर राधा कृष्ण मंदिर होकर कथा स्थल मीडिया सेन्टर पहुंची। शोभायात्रा में पीतांबर वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए चलीं।
कथा व्यास पं.मनीष शर्मा महाराज यात्रा में शामिल हुए, जबकि कथा परीक्षित राजेश शर्मा नंगे पैर सिर पर भागवत की पोथी रखकर चल रहे थे। भागवताचार्य पंडित नितिन शर्मा ने बताया भागवत कथा के श्रवण करने से पापों से मुक्ति मिलती है।शोभायात्रा में पंडित नितिन शर्मा शास्त्री, मास्टर उपाध्याय जी ,जयस कुमार, उपेंद्र तोमर, आनंद दंडोतिया, राजू सक्सेना, जयदीप राठौर, कांति सिंघल , पवन जैन,राजेश जायसवाल, मुकेश बाथम, सहित श्रद्धालु शामिल हुए।