लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक का सेवा संकल्प सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 32 33 ई 1 कॉल सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उक्त जानकारी लायंस क्लब के सर्विस वीक सचिव प्रवीण गुप्ता, सेवा संकल्प सर्विस वीक के पी आर ओ डॉ रजनीश नीखरा एवं ज्योति अग्रवाल ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली 3 अक्टूबर को दिव्यांग सहायता कार्य 4 अक्टूबर को मधुमेह अथवा स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को पीस पोस्टर कार्यक्रम 6 अक्टूबर को पशु पक्षी सेवा अथवा अन्नपूर्णा सेवा 7 अक्टूबर को ग्वालियर किले पर नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता अभियान तथा 8 अक्टूबर को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 10 अक्टूबर को सेवा सप्ताह के दौरान किए गए उत्कृष्ट का सेवा कार्यों के लिए अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर विभिन्न क्लबों को उनके सेवा कार्यों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा इस अवसर पर सर्विस वीक अध्यक्ष लायन नरेंद्र सिंघल सहित क्लब के अनेक मेंबर उपस्थित थे।