मरीजों और अटेंडरों की सुविधा के लिए 1000 बिस्तर अस्पताल को 20 एयर कूलर प्रदान किए

ग्वालियर। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों एवं उनके अटेंडरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल सांखला ने अपनी पार्षद निधि से जयारोग्य अस्पताल परिसर स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल को 20 एयर कूलर प्रदान किए। एयर कूलर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सैना को सौंपे गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जीडीसीए अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मंडल अध्यक्ष अमर कुटे उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, गजराराजा में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्षद अनिल सांखला द्वारा अपनी निधि से एक वाटर कूलर भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनय जैन उपस्थित रहे। पार्षद अनिल सांखला ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी निधि का उपयोग नागरिकों, मरीजों एवं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->