देश की खुशहाली और आपदाओं से सुरक्षा के लिए ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी तक पैदल जाएंगे जगबीर दास

आस्था की पदयात्रा, 2 अक्टूबर को गोलपाड़ा बालाजी धाम से शुरू होगी यात्रा; *देशवासियों की सुख-शांति के साथ योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की प्रार्थना भी करेंगे*
ग्वालियर, । देश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, ग्वालियर सहित पूरे देश के लोग प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहें और किसी परिवार को संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए बालाजी धाम गोलपाड़ा के चरण सेवक 65 वर्षीय जगबीर दास धार्मिक पदयात्रा पर निकलेंगे। वे बालाजी महाराज से देशवासियों की खुशहाली, जन-धन की सुरक्षा और प्राकृतिक संकटों से बचाव की प्रार्थना करेंगे। इसी यात्रा के दौरान वे योगी आदित्यनाथ को 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की प्रार्थना भी करेंगे।
2 अक्टूबर को गोलपाड़ा से मेहंदीपुर बालाजी तक पहला चरण
जगबीर दास ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर, गोलपाड़ा, लेफ्ट किला गेट टू हजीरा रोड से शुरू होगा। यहां से वे राजस्थान स्थित घाटा मेहंदीपुर बालाजी धाम तक पैदल जाएंगे। यात्रा की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर होगी। उन्होंने बताया कि वे अपनी ओर से किसी को यात्रा में साथ नहीं बुलाएंगे। कोई व्यक्ति स्वेच्छा से साथ चलना चाहेगा तो उसे मना नहीं किया जाएगा।
*प्रार्थना में देश, ग्वालियर और प्रकृति की सुरक्षा*
जगबीर दास का कहना है कि यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य देश की खुशहाली और प्राकृतिक आपदाओं से जन-जीवन की रक्षा की प्रार्थना करना है। वे बालाजी महाराज के दरबार में देश में शांति, लोगों की सुख-समृद्धि, किसानों की फसल, पशुधन और परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करेंगे।
उनका कहना है कि बाढ़, अतिवृष्टि, सूखा, आंधी-तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का असर आम लोगों के जीवन और आजीविका पर पड़ता है। इसलिए यात्रा के दौरान वे ईश्वर से ऐसी विपदाओं से लोगों की रक्षा और संकट के समय प्रभावित परिवारों को संबल देने की कामना करेंगे। ग्वालियर के नागरिक सुरक्षित रहें, शहर में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ें और हर परिवार खुशहाल रहे, इसके लिए भी वे विशेष प्रार्थना करेंगे। 
*रास्ते में लोगों को बताएंगे यात्रा का उद्देश्य*
जगबीर दास ने बताया कि पदयात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों से वे अपनी आस्था और यात्रा का उद्देश्य साझा करेंगे। इसके लिए पर्चे भी बांटेंगे। उनका कहना है कि वे लोगों को बताएंगे कि वे योगी आदित्यनाथ को देश के प्रधानमंत्री के रूप में क्यों देखना चाहते हैं।
उन्होंने ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत आस्था है कि योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश में धर्म और सनातन परंपरा की ध्वजा और मजबूती से फहरेगी। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सादगीपूर्ण जीवन, धार्मिक आस्था और उत्तर प्रदेश में उनके कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को अपनी सोच का आधार बताया।
*मंदिरों में करेंगे प्रार्थना, आगे भी बढ़ेगी यात्रा*
पहले चरण में ग्वालियर से घाटा मेहंदीपुर बालाजी धाम तक की यात्रा पूरी करने के बाद आगे की यात्रा धार्मिक स्थलों को केंद्र में रखकर करने की योजना है। जगबीर दास का कहना है कि जहां-जहां वे जाएंगे, वहां देश और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे और लोगों से अपनी बात साझा करेंगे।
 *पदयात्रा में शामिल सदस्य*:  
*जगबीर दास* (पुत्र श्री राम सिंह तोमर, आयु 65 वर्ष) - निवासी: फोर्ट रोड, ग्वालियर
 *मानसिंह चौहान* (पुत्र श्री ध्रुव सिंह चौहान, आयु 35 वर्ष) - निवासी: मोतीझील, ग्वालियर
 *राहुल माहेश्वरी* (पुत्र श्री अनिल कुमार माहेश्वरी, आयु 32 वर्ष) - निवासी: फोर्ट रोड, ग्वालियर
 *शैलेन्द्र भार्गव* (पुत्र श्री चतुर्भुज शर्मा, आयु 30 वर्ष) - निवासी: कोटा वाला मोहल्ला, ग्वालियर
 *शैलेश शर्मा* (पुत्र रामानंद शर्मा, उम्र 45 वर्ष) - निवासी: लोहा मंडी, ग्वालियर
 *विशेष नोट* : यात्रा के साथ दैनिक सामान और संदेश उद्देश्य के लिए एक चार पहिया वाहन (रथ की तरह) भी चलेगा।  

 **यात्रा का संकल्प* 
1, देशवासियों की सुख-शांति और खुशहाली।
2, ग्वालियर के विकास और नागरिकों की समृद्धि की कामना
3, प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन, फसल और पशुधन की सुरक्षा की प्रार्थना।
4, धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना और आस्था का संदेश।
5, योगी आदित्यनाथ को 2029 में प्रधानमंत्री बनाए जाने की प्रार्थना।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->