श्रीमंत महाराजा माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
ग्वालियर, : श्रीमंत महाराजा माधवराव सिंधिया जी की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा आज माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS), ग्वालियर परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 275 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस रक्तदान शिविर में MITS ग्वालियर ब्लड बैंक एवं रेड क्रॉस ब्लड बैंक, मुरार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में MITS के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि कई युवाओं ने दूसरी बार रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की अध्यक्ष DGE रोटेरियन डॉ. प्रियंवदा भसीन जी ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महान कार्य है। युवाओं द्वारा इतनी बड़ी संख्या में आगे आकर रक्तदान करना समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना को दर्शाता है।
DGE प्रदीप पाराशर जी ने कहा कि “रक्तदान केवल एक यूनिट रक्त देना नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार को जीवन की एक नई उम्मीद देना है। युवाओं की इस भागीदारी से निश्चित रूप से समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।”
रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर के सचिव रोटेरियन उदित चतुर्वेदी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा निरंतर समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प किए जा रहे हैं। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की ओर से DGE रोटेरियन डॉ. प्रियंवदा भसीन जी, DGE प्रदीप पाराशर जी, सचिव रोटेरियन उदित चतुर्वेदी, AG राजेंद्र मल्होत्रा जी, रोटेरियन अनिल माहेश्वरी जी, रोटेरियन गौरव जैन जी एवं रोटेरियन सौरभ जी सहित क्लब के अनेक सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
MITS की ओर से Vice Chancellor डॉ. आर. के. पंडित जी, Pro Vice Chancellor डॉ. मंजिरी पंडित जी एवं डॉ. मनीष जी का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रेड क्रॉस की ओर से श्री नवल किशोर शुक्ला जी, श्री प्रवीण भारद्वाज जी एवं श्री जय संचेती जी का विशेष सहयोग रहा। रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं, MITS प्रबंधन एवं दोनों ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की ओर से संदेश दिया गया कि “रक्तदान महादान है—आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”
शिविर में कुल 275 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदाताओं को आवश्यक सुविधाएं एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाया।