स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक का हुआ परीक्षण
ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 मोतीमहल पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की शुगर, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र जांच के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
निगम आयुक्त अभिषेक चैधरी के निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में समर्पण सेवा संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जेडी लड्डा, स्थानीय पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, क्षेत्राधिकारी रविन्द्र गुर्जर, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चैहान, टीम लीडर अभिषेक पंचाल, रविन्द्र सिंह, सुश्री दीक्षा दुबे सहित बडी संख्या में निगम के सफाई कर्मी उपस्थित रहे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रुपाली वर्मा द्वारा 112 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 15 मरीजों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें आगे ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं डॉ. नीतू गोयल (एमबीबीएस, फिजिशियन) एवं डॉ. के.के. अग्रवाल (एमडी, फिजिशियन) द्वारा 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया।