व्यवस्था सुधारने में जुटी सिविल सर्जन ने फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों की नींद उड़ाई

ग्वालियर। नई बनी सिविल सर्जन ने अब ग्वालियर के जिला चिकित्सालय व उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिये कमर कस ली है। उन्होंने चिकित्सा से जुड़ी हर व्यवस्था को अधिक सक्रिय और जिम्मेदार किया है, इससे अब फर्जी  आउटसोर्स कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि आउटसोर्स स्टाफ में कुछ ऐसे कर्मचारी भी है जिन्हें रखा नहीं गया है और वह जबरदस्ती उगाही के लिये जिला चिकित्सालय में घुसकर काम का दिखावा कर रहे है। सिविल सर्जन अब ऐसे बाहरी कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को आवेदन दे रही है, क्योंकि यह बाहरी कर्मचारी मरीजों व उनके अटेंडरों के साथ कोई भी हादसा कर सकते हैं। 
सूत्रों के मुताबिक मुरार स्थित जिला चिकित्सालय में व्यवस्थायें चाकचौबंद हो और उसमे आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधायें मिले इसके लिये सिविल सर्जन का हाल ही में पदभार सम्हालने वाली डा. सीमा जायसवाल ने अब कई फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों के खिलाफ राज्य शासन सहित जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को जानकारी दे दी है। इसमें कई ऐसे लोग है, जो आउटसोर्स एजेंसी के नियुक्ति लैटर में नहीं है और जबरदस्ती घुसकर काम का दिखावा कर रहे है, जबकि इनका जिला चिकित्सालय से कोई मतलब भी नहीं हैं। इन लोगों को मरीज की देखभाल, इंजेक्शन लगाना, ड्रिप लगाना नहीं आता, वह भी अपने आपको आउटसोर्स कर्मचारी बताकर काम कर रहे है। इसमे यदि कोई मरीज या अटेंडर के साथ हादसा हो जाये तो कौन इसका जिम्मेदार होगा। इसमे बेफिजूल फिर शासन की बदनामी होगी। 
जो आउटसोर्स रोल में नहीं उनको वेतन कैसे 
जिला चिकित्सालय के नियमित स्टाफ व डाक्टरों का कहना है कि जो लोग अपने आपको आउटसोर्स कर्मचारी बता रहे है, वह आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी रोल में ही नहीं है, तो उन्हें वेतन किस बात का और क्यों। यदि वह फर्जी रूप से वेतन ले रहे है तो आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की जायेगी।
अगस्त माह तक का वेतन मिला
जिला चिकित्सालय मुरार के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन भी दिया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार केवल उन लोगों का कोई वेतन नहीं दिया गया है, जो आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी लिस्ट में नहीं है और बाहरी है। यह लोग सिविल सर्जन के खिलाफ उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। अब सितंबर माह का वेतन बचा है जो माह पूरा होने पर मिलेगा। 
सभी को ईपीएफ व ईएसआई का लाभ
जिला चिकित्सालय से विधिवत लगे सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ व ईएसआई की कटौती की जाकर उन्हें श्रम विभाग के नियम व सुविधाओं का पूरा लाभ दिया जा रहा हैं।  

posted by Admin
117

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->