बृजगोपाल लोया एमपी भाजपा के नए मीडिया प्रभारी
मध्यप्रदेश भाजपा ने रायसेन के बृजगोपाल लोया को पार्टी का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनकी नियुक्ति की है। यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। लोया अब तक भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर वह आशीष अग्रवाल की जगह काम करेंगे। आशीष अग्रवाल को 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया था। अगस्त 2026 में उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से प्रदेश मीडिया विभाग में नए चेहरे की चर्चा थी। प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का पक्ष मीडिया के सामने रखना, प्रवक्ताओं के बीच समन्वय और महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की प्रतिक्रिया तैयार कराना भी इसी विभाग का हिस्सा है। लोया इससे पहले सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।