कोटक महिंद्रा बैंक ने नगर निगम को सीएसआर मद से दिया डोर-टू-डोर टिपर वाहन
ग्वालियर। शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी सीएसआर मद से नगर निगम को एक नया सीएनजी डोर-टू-डोर टिपर वाहन भेंट किया है। सर्किल मैनेजर प्रीतेश पांडे एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील गुर्जर ने वाहन की चाबी निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी को सौंपी। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल आदि उपस्थित थे। वाहन को सहायक यंत्री शैलेंद्र सक्सेना ने चलाकर देखा।