बकाया जमा नहीं करने पर नोटिस किया चस्पा

ग्वालियर। फूलबाग चौपाटी स्थित नगर निगम स्वामित्व की दुकानों के ऐसे आवंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रारंभ की गई है, जिन्होंने लंबे समय से मासिक लाइसेंस शुल्क या किराया जमा नहीं किया है।
नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा फूलबाग चौपाटी संबंधित 10 दुकानदारों को पूर्व में 4 जून 2025 एवं 14 अगस्त 2026 को अंतिम बकाया नोटिस जारी कर राशि जमा करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। इसके बाबजूद 10 दुकानों के आवंटियों द्वारा लगभग 20.43 लाख की बकाया राशि जमा नहीं कराई गई है। इनमें से कुछ दुकानें लंबे समय से बंद पाई गईं, जिन्हें मौके पर सील करने की कार्रवाई की गई है। निर्धारित अवधि में संपूर्ण बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित दुकान का आवंटन निरस्त किया जाकर नगर निगम द्वारा दुकानों का आधिपत्य वापस लिया जाएगा तथा उसके पुनः आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->