नशे के दुष्परिणामों से बच्चों को कराया अवगत, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प


सेवा संकल्प अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर रावरी हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
दतिया। नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बड़ौनी तहसील की ग्राम पंचायत रावरी स्थित शासकीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति से संबंधित संकल्प पत्र एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। प्रतिभागियों को स्वल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की शुरुआत भले ही छोटी लग सकती है, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। हेल्पलाइन नंबरों का किया प्रचार-प्रसार। कार्यक्रम के दौरान नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अथवा उनके परिजनों को सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया। शिक्षकों एवं नशामुक्ति मित्रों की रही सहभागिता। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं श्री संतोष कुशवाहा, श्री साजन कुमार बघेल, श्री अशोक गुप्ता, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्रीमती लवली साहू, श्री पंकज जैन, श्री पुष्पेंद्र शर्मा, श्री चंद्र प्रकाश अहिरवार, श्रीमती अंजू रावत, श्रीमती संगीता गुप्ता, श्री संतोष निरंजन एवं श्री प्रीतम सिंह राजपूत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान में नशामुक्ति मित्रों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनुपम गौतम, सहायिका श्रीमती सुमन पटवा एवं चैकीदार श्री पटवा सहित नशामुक्ति मित्र अंकुश कुशवाहा, राज कुशवाहा, मयंक यादव एवं अन्य नशामुक्ति मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा “नशामुक्त परिवारदृनशामुक्त समाजदृनशामुक्त दतिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->