ग्वालियर । हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में आज युवक हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद माहौर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई ,जिसमें हिंदू महासभा द्वारा लगातार डेली नलों में साफ पानी देने एवं टूटी-फूटी सड़कों को ठीक करने, कमर तोड़ महंगाई को रोकने ,205 लाख करोड रुपए विदेशी कर्ज से मुक्ति दिलाने को लेकर हिंदू महासभा जन आंदोलन कर रही है 15 सितंबर को लश्कर आधे दिन का बंद किया गया लेकिन घुंगी बहरी सरकार, जिला प्रशासन, निगम प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। हिंदू महासभा ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र 15 सितंबर को पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज सिंधिया भी ग्वालियर की जनता को डेली पानी नहीं दिला सके । युवक हिंदू महासभा 22 सितंबर को सुबह 8:00 बजे रामदास घाटी पर गड्ढों के बीच निगम आयुक्त का पुतला दहन करेंगी बैठक में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ,युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, हेमराज जाटव सहित अनेकों उपस्थित थे।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur