सिंधिया को कुशवाह समाज के कार्यक्रम में काले झंडे
ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब कुशवाह समाज के एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण के दौरान नारेबाजी कर उन्हें काले झंडे दिखाये गये और कुर्सियां भी फेंकी गई। इस घटना से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तो विचलित नहीं हुये लेकिन उनके समर्थकों और काले झंडे दिखाने वालों के बीच मार पिटाई हो गई। वहीं पुलिस ने भी झंडे दिखाने वाले कुछ लोगों को दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक कुशवाह समाज के एक कार्यक्रम में सिंधिया सायं को भाषण दे रहे थे, तभी कुछ लोगों ने वहां नारे लगाकर झंडे दिखाने शुरू कर दिये। इससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और सिंधिया समर्थकों ने काले झंडे दिखाने वालों को लठियाआ, तब कहीं वह बाहर निकले। यह लोग सिंधिया से वापस जाने को कह रहे थे। मंच पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी थे। इधर यह भी कहा जा रहा है कि काले झंडे दिखाने वाले भी एक प्रभावशाली नेता के समर्थक है।