विश्वकर्मा गौड़ जयंती पर 17 को निकलेगा चल समारोह

ग्वालियर। श्री विश्वकर्मा गौड़ विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजन दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह जानकारी रविवार को समिति के अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा, सचिव आशाराम गौड़, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ और वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोकनाथ व पन्नालाल गौड़ ने पत्रकारवार्ता में संयुक्त रूप से दी
उन्होंने बताया कि सामाजिक भूमि रमटापुरा स्थित विश्वकर्मा सामुदायिक भवन पर रामचरितमानस पाठ एवं भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया जाएगा। पूजन के पश्चात भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह अचलेश्वर मंदिर चौराहे से प्रारंभ होकर पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा होते हुए राम मंदिर पर समाप्त होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए समाज के सैकड़ों युवा, वरिष्ठजन एवं महिलाएं शामिल होंगी। इस अवसर पर छविराम विश्वकर्मा, लाखन गौड़, अनिल गौड़, सुदामा गौड़, मोनू विश्वकर्मा सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->