कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगल धाम के वृद्धजनों के साथ साझा की खुशी

ग्वालियर।  प्रशासन को जनसेवा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए मंगल धाम के वृद्धजनों को शहर के एक मॉल में हनुमान जी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश दिखाई।
कलेक्टर श्रीमती चौहान के इस आत्मीय प्रयास से मंगल धाम के वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का वातावरण बना। वृद्धजनों ने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। उनके लिए यह अवसर मनोरंजन के साथ-साथ अपनत्व और सम्मान की सुखद अनुभूति लेकर आया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप दुबे एवं विभागीय अधिकारी भी वृद्धजनों के साथ सहभागी बने और उनकी खुशी को साझा किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। अधिकारियों ने उनसे आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
मंगल धाम के वृद्धजनों ने कलेक्टर श्रीमती चौहान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनके साथ जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ समय बिताया गया, वह उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->