नेशनल लोक अदालत में जमा हुआ 9 करोड़ 25 लाख से अधिक का संपत्तिकर एवं जलकर

ग्वालियर । प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर में  9 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक की वसूली की है। जिसमें कुल  8536 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। संपत्तिकर एवं जलकर वसूली में ग्वालियर नगर निगम प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।
अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर पालिक निगम के द्वारा ग्वालियर के 1 से लेकर 66 वार्डों में सम्पत्तिकर के 3500 प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रकरणों का निराकरण करने पर 7 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक का सम्पत्तिकर प्राप्त हुआ। नगर पालिक निगम के द्वारा जल प्रदाय के सभी कार्यालयों में लोक अदालत हेतु विशेष काउंटर जलकर वसूली हेतु आयोजित किये गये थे। जलकर के रूप में 5036 प्रकरणों का निराकरण करते हुये 1 करोड़ 45 लाख  रूपये राशि से अधिक जलकर प्राप्त किया गया।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->