सोलर फेयर का चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

ग्वालियर । दो-दिवसीय ‘सोलर फेयर-2026’ का शुभारम्भ शनिवार को MPCCI अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल सहित सोलर वेण्डर्स व व्यवसायीगण उपस्थित थे ।
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने जब प्रथम ‘सोलर फेयर’ आयोजित किया था, तब ग्वालियर की छतों पर सोलर पैनल दिखाई नहीं देते थे, तब ये लक्ष्य था कि शहरवासी अधिक से अधिक सोलर के प्रति जागरुक हों । आज जब हम चौथा ‘सोलर फेयर’ आयोजित कर रहे हैं, तब दूसरी कई समस्याएँ सामने आ रहीं हैं, जैसे कि किसी का मीटर बहुत देर में लग रहा है, तो किसी का उत्पादन कम हो रहा है । आपने उदाहरण देते हुए कहा कि अभी-अभी एक उपभोक्ता ने बताया कि सोलर लगने के बाद उसका बिजली का बिल अधिक आ रहा है । आपने सोलर विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि आप उपभोक्ता के यहाँ सोलर लगाने के बाद कम से कम 6 माह तक उसकी मॉनीटरिंग करें, उसकी चिंता करें । यदि कोई समस्या आती है, तब उसका निराकरण भी त्वरित करें । जब आप ऐसा करेंगे, तब अवश्‍य ही आपको ग्राहक भी अधिक संख्या में उपलब्ध होंगे । इस अवसर पर आपने विद्युत वितरण कं. के अधिकारियों से भी कहा कि आप भी अपने विभाग से संबंधित सोलर मीटर से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें । सोलर मीटर लगाने में अधिक समय न लें, तभी हर घर सोलर लगाने का लक्ष्य पूरा हो सकेगा ।
कार्यक्रम का संचालन, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने किया । आपने इस अवसर पर लगातार चौथे ‘सोलर फेयर’ के आयोजन में शामिल होने वाले सभी सोलर वेण्डर्स सहित उपस्थित व्यवसाईयों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी । पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि ‘सोलर फेयर’ का आयोजन रविवार 13 सितम्बर को भी इसी प्रकार होगा । 

posted by Admin
67

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->